शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

उत्तर प्रदेश-बरेली में पत्नी को जबरन देह व्यापार के लिए किया मजबूर, न मानने पर बेल्ट से पीटकर आरोपी पति फरार

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 7 January 2025

बरेली।

उत्तर प्रदेश के बरेली में पत्नी को जबरन देह व्यापार कराने का मामला सामने आया है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूत करता है। मेरे मना करने पर बेल्ट से बुरी तरह पीटता है। पीड़िता की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी पति व उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इज्जतनगर क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई। उसने कहा कि इज्जतनगर क्षेत्र के एक युवक से मेरा निकाल हुआ था। शुरुआत में सबकुछ ठीक से चलता रहा, लेकिन फिर अचानक से सब बदल गया। पति के व्यवहार में बदलाव से मैं परेशान रहने लगी। उसने मुझे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह चाहता था कि मैं देह व्यापार करूं। मैंने इस तरह की गंदी हरकतों के लिए पति से साफ मना कर दिया, तो उसने मुझे बुरी तरह पीटा। इतना मारा कि बेल्ट के निशान मेरे शरीर पड़ गए। मुझे मजबूरी में उसकी बात माननी पड़ी। उसकी हरकतें खराब होती गईं। एक दिन वह अपने दोस्तों के साथ और मुझसे जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा।

दोस्तों के साथ संबंध बनाने पर दिया जोर
27 दिसंबर की रात की बात है। पीड़िता का आरोपी पति अपने तीन दोस्तों के घर पर आया। इस दौरान वह घर पर काम कर रही थी। आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलने के बुलाया और कसकर हाथ पकड़ लिया। पीड़ित को ठीक नहीं लगा, तो उसने विरोध किया। उसके बाद आरोपी पति के तीन दोस्तों ने भी पीड़िता के साथ गलत हरकतें करना शुरू कर दिया। उसने सभी का विरोध किया, तो आरोपियों ने पकड़कर महिला को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उसके बाद गालियां देकर पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish