बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

आम जनता को सुरक्षित माहौल देना किसी भी सरकार का प्राथमिक कर्तव्य, शुरू की यह सुविधा: मान सरकार

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 8 January 2025

पंजाब
आम जनता को सुरक्षित माहौल देना किसी भी सरकार का प्राथमिक कर्तव्य है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पहले दिन से ही इस दिशा में विशेष ध्यान दे रही है। माननीय सरकार द्वारा इस दिशा में कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत सरकार ने राज्य में विभिन्न स्थानों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का निर्णय लिया है।

पंजाब सरकार ने राज्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सार्वजनिक स्थानों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए सरकार की ओर से अब तक 19 करोड़ से ज्यादा रकम की मंजूरी दी जा चुकी है। सरकार इस योजना के तहत सीमावर्ती इलाकों पर विशेष ध्यान दे रही है।  अब तक सीमा क्षेत्र में 585 स्थानों पर 2127 कैमरे लगाए जा चुके हैं। सरकार के इस कदम की लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

इन कैमरों के जरिए न केवल आरोपियों पर पैनी नजर रखकर किसी भी घटना को समय रहते ट्रेस किया जा सकेगा, बल्कि मुख्य स्थानों पर लगे कैमरों के जरिए पुलिस किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर भी बारीकी से नजर रख सकेगी। समय रहते किसी भी अप्रिय घटना को रोकने का भी प्रयास किया जाएगा इसलिए सरकार द्वारा बाकायदा कंट्रोल रूम बना रही है, जहां एक अलग टीम इन कैमरों के जरिए हर जगह नजर रखेगी। यह प्रयास राज्य में अपराध पर अंकुश लगाने में काफी कारगर साबित होगा।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish