गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

Wrestler विनेश फोगाट की स्वदेश वापसी, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत,सैकड़ों लोग पहुंचे

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

 नई दिल्ली
पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद पहलवान विनेश फोगाट शनिवार को भारत लौट आईं हैं। मेडल का जीतने का सपना टूटने के बाद बहादुर बेटी आज देश की धरती पर कदम रखा। विनेश फोगाट दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरीं।

फोगाट के लिए ओलंपिक में तब बहुत उतार-चढ़ाव रहा, जब उन्हें पेरिस में 50 किलोग्राम के गोल्ड मेडल मैच से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया। मुकाबले की सुबह आधिकारिक वजन में उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया।

इसके बाद पहलवान ने संयुक्त सिल्वर मेडल के लिए यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWI) और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के फैसले के खिलाफ खेल पंचाट न्यायालय (CSA) में अपील की थी, लेकिन बुधवार को सीएएस ने उनकी याचिका खारिज कर दी।

विनेश फोगाट ने पेरिस में दिल टूटने के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांकि, शुक्रवार रात को एक्स को एक 3 पन्नों का एक लेटर शेयर किया, जिससे भविष्य में कुश्ती में वापसी के दरवाजे खुलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish