गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-गया के गांव में भेड़ियों ने कई लोगों को किया घायल, 300 साल पुराने किले को बनाया ठिकाना

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 3 September 2024

गया.

उत्तर प्रदेश के बहराइच के बाद बिहार के इस गांव में भी भेड़ियों के आतंक से लोग डरे और सहमे है। भेड़िया के हमले की डर से ग्रामीण शाम होते ही अपने-अपने घरों में बंद हो जाते है। भेड़िया ने अब तक चार लोगों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया है। वहीं कई मवेशियों पर भी हमला कर जख्मी कर दिया है।

यह पूरा मामला गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र में स्थित मकसूदपुर गांव की है। तीन सौ साल से अधिक पुराना मकसूदपुर किला इन दिनों भेड़ियों का ठिकाना बना हुआ है। इस संबंध में मकसूदपुर गांव के रहने वाले सतीश कुमार ने बताया कि करीब 10 दिनों से मकसूदपुर किला से भेड़िया समूह में निकल रहा है। भेड़ियों के डर से लोग शाम होते ही घरों में दुबक जाते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की रात गांव का एक युवक बाहर निकला था। इस दौरान चार से पांच भेड़ियों ने युवक पर हमला कर दिया। भेड़ियों के हमला के सूचना के बाद गांव के लोगों ने घेर कर एक भेड़िया को लाठी डंडे से पीट-पीट कर मार डाला।

चिकन के टुकड़े से फंसाने का प्रयास
वहीं मकसूदपुर गांव में भेड़ियों के आतंक की खबर के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची है। पूरी जानकारी लेने के बाद वन विभाग की टीम भेड़ियों को पकड़ने के लिए पिंजरा का सहारा ले रहे हैं। भेड़ियों को आने वाले स्थानों पर पिंजरा लगाया गया है। पिंजरे के अंदर चिकेन का टुकड़ा लटकाया गया है। ताकि भेड़िया आए और खाने के लालच में पिंजरे में फंस जाए। वन विभाग के पहल से गांव वाले संतुष्ट नहीं हैं। उन लोगों का कहना है कि भेड़िया समूह में आते हैं, ऐसे में मात्र एक पिंजरे से क्या होगा।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish