गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराया

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 28 August 2024

टारुबा
 शे होप (40) और निकोलस पूरन (35) रनों की शानदार पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने वर्षा बाधित तीसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से जीत ली है।
109 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने पहले ही ओवर में एलेक एथनेज (1) का विकेट गवां दिया। इसके बाद शे होप और निकोलस पूरन ने पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। शे होप 24 गेंदों में चार छक्के एक चौका लगाते हुये नाबाद (42)रनों की पारी खेली। निकोलस पूरन ने 13 गेंदों में चार छक्के और दो चौके लगाते हुुये (35) रन बनाये। शिमॉन हेटमार 17 गेंदों में चार चौक और एक छक्का लगाते हुये नाबाद (31) रन बनाये। वेस्टइंडीज ने 9.2 ओवरों में दो विकेट खोकर 116 रन बनाकर मैच जीत लिया।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से ब्योर्न फोर्टेन और ऑटनील बार्टमैन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले बारिश के कारण खेल एक घंटे की देरी से शुरु हुआ और ओवरों की संख्या घटकर 13 ओवर कर दी गई। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 13 ओवरों में चार विकेट पर 108 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पांचवें ओवर में रीजा हैड्रिक्स (9) का विकेट गवां दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 15 गेंदों में तीन छक्के और पांच चौकों की मदद से 40 रन बनाये। कप्तान एडम मारक्रम ने 12 गेंदों में (20) और रायन रिकलटन ने (27) रनों की पारी खेली। जेसन स्मिथ और वी मुल्डर एक रन बनाकर नाबाद रहे।
वेस्टइंडीज की ओर से रोमारियो शेफार्ड ने दो विकेट लिये। मैथ्यू फोर्ड और अकील हुसैन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish