गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

’48 घंटे में साफ कर देंगे पूरा महाराष्ट्र…’, राज्य की कानून-व्यवस्था पर बोले MNS प्रमुख राज ठाकरे

राजनीतिक ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

मुंबई
अपनी तीखी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कानून का डर नहीं है और मैं इस बात के लिए पुलिस को जिम्मेदार नहीं मानता. उन्होंने दावा किया कि अगर जनता 48 घंटे दे तो पूरा महाराष्ट्र साफ कर के दिखा देंगे.

दरअसल, राज ठाकरे एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में कानून का डर नहीं है. मैं इस बात के लिए पुलिस जिम्मेदार नहीं मानता. उनके ऊपर सरकार का दबाव होता है. लाठी चार्ज या फिर किसी परिस्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस के हाथ में कुछ नहीं हैं… आपको लगता होगा राज ठाकरे कुछ भी बोल रहे हैं, पर ऐसा नहीं है. मैं ये बहुत गंभीर होकर आपको बोल रहा हूं. एक बार राज ठाकरे के हाथ में महाराष्ट्र की सत्ता दो, सरकार कैसे चलाई जाती है मैं दिखाता हूं.

उन्होंने दावा किया कि कानून का डर क्या होता है, आपको दिखाऊंगा. फिर इस महाराष्ट्र में कोई व्यक्ति महिला की ओर गंदी नजर से देखने की हिम्मत नहीं करेगा…पुलिस पर मेरा विश्वास है. पुलिस को 48 घंटे दूंगा… अगर जनता 48 घंटे दे तो पूरा महाराष्ट्र साफ कर के दिखाएंगे.

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish