गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

अमेरिकी ओपन: स्वियातेक को हराकर पेगुला पहली बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 5 September 2024

न्यूयॉर्क
अमेरिका की जेसिका पेगुला ने  यहां दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक को सीधे सेट में हराकर उलटफेर करते हुए अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

तीस साल की पेगुला ने स्वियातेक को 6-2, 6-4 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इससे पहले छठी वरीय पेगुला को ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में छह बार शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

अपने पिछले 15 मैच हार्ड कोर्ट पर खेलते हुए 14 जीत दर्ज करने वाली पेगुला ने कहा, ‘‘मैं इतनी बार से हार रही थी। मुझे पता है कि सभी मेरे से इस बारे में पूछते रहते थे लेकिन मेरा जवाब होता था कि मुझे नहीं पता कि मुझे इससे अलग क्या करना है। मुझे बस कोर्ट पर उतरकर मैच जीतना है। इसलिए भगवान का शुक्र है कि मैं ऐसा कर पाई और अंतत: मैं कह सकती हूं कि मैं सेमीफाइनलिस्ट हूं।’’

सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को पेगुला की भिड़ंत चेक गणराज्य की गैरवरीय कैरोलिना मुचोवा से होगी।

फ्रेंच ओपन 2023 के फाइनल में स्वियातेक के खिलाफ हार के साथ उप विजेता रहीं मुचोवा ने 22वीं वरीय बीट्रिज हदाद माइया को 6-1, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पिछले साल अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में कोको गॉफ के खिलाफ शिकस्त के बाद मुचोवा ने अपनी दाहिनी कलाई का ऑपरेशन कराया था और फिर वह लगभग 10 महीने तक टूर से दूर रही और जून में वापसी की।

बृहस्पतिवार को ही दूसरे सेमीफाइनल में अमेरिका की 13वीं वरीय एम्मा नवारो का सामना दूसरी वरीय एरिना सबालेंका से होगा।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish