शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

अमेरिकी ओपन: बोपन्ना और भांबरी अगले दौर में, बालाजी बाहर

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

न्यूयॉर्क
 भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के अल्बानो ओलिवेटी की जोड़ी ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके ऑस्टिन क्राजिस्क और जीन जूलियन रोजर को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के तीसरे दौर में जगह बनाई।

भांबरी और ओलिवेटी की जोड़ी ने अमेरिका के क्राजिसेक और नीदरलैंड के जीन जूलियन रोजर की 15वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 4-6, 6-3, 7-5 से हराया। यह केवल दूसरा अवसर है जब भांबरी किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंचे हैं। इससे पहले वह 2014 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भी इसी चरण में पहुंचे थे।

रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी भी स्पेन के रॉबर्टो कार्बालेस बेना और अर्जेंटीना के फेडेरिको कोरिया पर 6-2, 6-4 से जीत के साथ तीसरे दौर में पहुंच गई है।

भारत के एक अन्य खिलाड़ी एन श्रीराम बालाजी और अर्जेंटीना के उनके जोड़ीदार गुइडो आंद्रेओज़ी दूसरे दौर में न्यूजीलैंड के माइकल वीनस और ग्रेट ब्रिटेन के नील स्कूपस्की से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

भारत और अर्जेंटीना की जोड़ी दूसरे दौर के मैच में 6-7 (4), 4-6 से हार गई। वीनस और स्कूपस्की को सात ब्रेक प्वाइंट मिले जिसमें से उन्होंने एक को भुनाया। बालाजी और आंद्रेओज़ी सर्विस ब्रेक के अपने एकमात्र अवसर को भुनाने में असफल रहे।

 

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish