उप्र : बहराइच में भेड़ियों के हमलों से प्रभावित क्षेत्रों में शूटरों की टीम तैनात

Share This Post

बहराइच
 उत्तर प्रदेश के बहराइच में आतंक का पर्याय बन चुके आदमखोर भेड़ियों को जरूरत पड़ने पर गोली मारने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्रों में नौ शूटरों की टीम तैनात की गयी है।

बहराइच के प्रभागीय वनाधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद नौ शूटरों की टीम क्षेत्र में तैनात कर दी गयी है। इनमें से छह शूटर वन विभाग के तथा तीन पुलिस विभाग के हैं।

उन्होंने बताया कि वन विभाग ने पूरे अभियान क्षेत्र को तीन बड़े हिस्सों में बांटा है। तीनों हिस्सों के लिये एक-एक ‘विशेष दल’ बनाये जाने के अलावा एक टीम रिजर्व में रखी गयी है। हर दल में तीन शूटर रखे गये हैं।

सिंह ने बताया, ”हमारे लिए समय प्रबंधन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। मुख्य काम आदमखोर भेड़िये की पहचान करके उससे आम जनता को जल्द निजात दिलाना है। हमारी कोशिश है कि जैसे ही आदमखोर दिखायी पड़े, वैसे ही उसे पकड़ा जाए और किसी चिड़ियाघर में स्थानांतरित किया जाए या फिर जरूरत पड़ने पर उसे गोली मार दी जाए। उसे जंगल में नहीं छोड़ा जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ”भेड़िये को पकड़कर बंद करना है या गोली मारनी है, इस बारे में परिस्थितियों के मुताबिक फैसला लिया जाएगा। भेड़िये को मौके पर बेहोश करके पकड़ना हमारी प्राथमिकता होगी लेकिन अगर आवश्यकता पड़ी तो उसे गोली मारने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।”

बहराइच के महसी तहसील क्षेत्र में मार्च माह से बच्चों व इंसानों पर भेड़ियों के हमले हो रहे हैं। बरसात के मौसम में हमले बढ़े और जुलाई माह से सोमवार रात तक इन हमलों से सात बच्चों सहित कुल आठ लोगों की मौत हो चुकी है। महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों सहित करीब 36 लोग घायल हो चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जरूरत पड़ने पर आदमखोर भेड़ियों को गोली मारने के निर्देश दिये हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप