गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

वेस्ट दिल्ली लायंस के जर्सी लांच में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

नई दिल्ली
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के उद्घाटन संस्करण की शुरुआत से पहले वेस्ट दिल्ली लायंस टीम ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान टीम के मालिक डॉ राजन चोपड़ा भी मौजूद रहे। डीपीएल का पहला संस्करण शनिवार से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होने वाला है, जिसके लिए वेस्ट दिल्ली लायंस ने पूरी तरह से कमर कस ली है।

बैठक में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने टीम की जर्सी का अनावरण किया और टीम को आगामी दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के लिए शुभकामनाएं दीं। वेस्ट दिल्ली लायंस के द्वारा जारी बयान के अनुसार, बैठक में डॉ राजन चोपड़ा ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को दिल्ली प्रीमियर लीग में शिरकत करने का न्योता दिया, जिसको मंत्री जयंत चौधरी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए निश्चित तौर पर शामिल होने का आश्वासन दिया है।

जर्सी अनावरण के दौरान टीम के मालिक डॉ. राजन चोपड़ा, कोच मनोज प्रभाकर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रितिक शौकीन, भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी, मध्यक्रम बल्लेबाज देव लाकड़ा, ऑलराउंडर दीपक पुनिया जैसे खिलाड़ियों से सजी वेस्ट दिल्ली लायंस अपना पहला मुकाबला रविवार 18 अगस्त को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ खेलेगी जबकि उनका दूसरा मैच 21 अगस्त को पुरानी दिल्ली-6 के खिलाफ होना है। लीग के पहले संस्करण में कुल 40 मैच होंगे, जिनमें 33 पुरुष और 7 महिला मुकाबले शामिल हैं।

यह टूर्नामेंट 17 अगस्त से 8 सितंबर, 2024 तक खेला जाएगा। वेस्ट दिल्ली लायंस टीम: रितिक शौकीन, नवदीप सैनी, देव लाकड़ा, दीपक पुनिया, शिवांक वशिष्ठ, अखिल चौधरी, आयुष डोसेजा, कृष यादव, अनमोल शर्मा, जुगल सैनी, अंकित राजेश कुमार, विवेक यादव, आर्यन दलाल, मसाब आलम, एकांश डोबाल, शिवम गुप्ता, योगेश कुमार, सूर्यकांत चौहान, तिशांत डोनल, अब्राहम अहमद मसूदी आदि उपस्तिथ रहे।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish