बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-दौसा की जेल से फिर मिले दो मोबाइल, CM शर्मा को यहीं मिली थी मारने की धमकी

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

दौसा.

दौसा जिले के श्यालावास गांव में स्थित राजस्थान की हाई सिक्योरिटी जेल फिर चर्चा में है। खूंखार कैदियों के बीच मारपीट से लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी देने तक कई वजहों से यह जेल सुर्खियों में रही है। पुलिस अधिकारियों ने जेल की जांच की तो उन्हें फिर दो मोबाइल मिले हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को इसी जेल के एक कैदी ने जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी कैदी ने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर मुख्यमंत्री को मारने की बात कहीं थी। बाद में मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने ट्रेस किया, तो आरोपी श्यालावास जेल में पाॅक्सो केस के तहत बंद एक कैदी के होने की पुष्टि हुई। इस मामले में जेल जेलर और कर्मचारियों पर कार्रवाई भी हुई थी। पिछले दिनों आनंदपाल गैंग के कुछ कैदियों और लादेन नामक एक अन्य कैदी में चाय को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ा कि जेल कर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस दौरान उन्हें भी कैदियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद जेल प्रशासन ने इस घटना के खिलाफ थाने में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया और इसे जेल स्तर पर ही निपटाने की कोशिश की। हालांकि, जेल प्रशासन द्वारा बार-बार हो रही इन घटनाओं पर ठोस कार्रवाई की कमी के कारण यह जेल लगातार विवादों में घिरी रहती है। जब तक इन घटनाओं पर कठोर कदम नहीं उठाए जाते, तब तक इस जेल से आने वाली धमकियों और मोबाइल फोन की बरामदगी पर लगाम लगाना मुश्किल होगा।

अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण
इस घटना के बाद जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें लालसोट के एडिशनल एसपी और नांगल राजावतान के डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता ने जेल का दौरा किया। इस निरीक्षण के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। यह जेल पहले भी विवादों में रह चुकी है। कुछ साल पहले इस जेल में एक जेलर की मिलीभगत से कैदियों ने मजदूरी के पैसों में लाखों रुपये का घोटाला किया था। उस मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन अभी भी जांच जारी है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish