मंगलवार, 3 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-सुपौल में करंट से दो की मौत, दलदल में फंसे मवेशी को निकालते समय हादसा

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 29 August 2024

सुपौल.

जिले के निर्मली थाना इलाके में एक ही परिवार को दो लोगों की मौत हो गई। मृतक की पहचान निर्मली थाना क्षेत्र के बेलासिंगारमोती वार्ड 1 निवासी राजेंद्र मंडल के 16 वर्षीय पुत्र जय प्रकाश मंडल और 19 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश मंडल के रूप में हुई है। जय प्रकाश 11वीं और ओम प्रकाश 12वीं पास है।

बताया जा रहा है कि चारा खिलाकर लौटने के दौरान कोसी नदी के दलदल में राजेंद्र मंडल का मवेशी फंस गया था। राजेंद्र मंडल और उसके तीन पुत्र सहित अन्य लोग मवेशी को दलदल से निकालने गए थे। जहां बगल के खेत में धारा प्रवाहित बिजली तार के संपर्क में दो छात्र आ गए, उसे बचाने के क्रम में तीसरा भाई भी करंट की चपेट में आ गया। इधर, घटना को लेकर मृतक के घर में कोहराम मच गया है। वहीं, निर्मली थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि बिजली करंट से दो छात्र की मौत हुई है। तीसरा जख्मी खतरे से बाहर है, निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल में दो छात्रों को लाया गया था। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस प्रक्रिया के बाद दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है। वही तीसरे का अस्पताल में ही उपचार जारी है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish