शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-नालंदा में दो मासूम बच्चियों की मौत, पैर फिसलने से नदी में डूबीं

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 19 August 2024

नालंदा.

नालंदा के नौनहीया नदी में डूबने से दो मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना तेलमर थाना क्षेत्र के मोहनखंधा गांव की है। पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। रविवार शाम को नोनहीया नदी में डूबने से दो छोटी बच्चियों की मौत हो गई।  दुखद घटना उस समय हुई कि जब दोनों बच्चियां नदी के किनारे शौच करने गई थी। बच्चियों की पहचान, मोहनखंधा गांव निवासी सोनेलाल पासवान की पुत्री ब्यूटी कुमारी (06) और चंदन पासवान की पुत्र करिश्मा कुमारी (10) के रूप में की गई है।

स्थानीय आपदा मित्र अमरजीत कुमार भोला यादव के अनुसार, बच्चियों का पैर फिसलने से वे नदी के बीच में चली गईं और डूब गईं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन बच्चियों का पता नहीं चल सका। बाद में स्थानीय पुलिस और प्रशासन को सूचित किया गया। रात भर चले बचाव अभियान में गोताखोरों की टीम और आपदा मित्रों ने अथक प्रयास किया। लगभग 12 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद, सोमवार सुबह दोनों बच्चियों के शव नदी से बाहर निकाले गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
तेलमर थाना अध्यक्ष शत्रुघ्न शाह ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य कमलेश पासवान, स्थानीय मुखिया हरि नारायण सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक बच्चियों के परिवारों को सांत्वना दी और आपदा राहत के तहत मिलने वाले लाभों को दिलाने का आश्वासन दिया।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish