गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बिलासपुर संभागों में आज जमकर बरसेंगे बदरा, रायपुर-दुर्ग में भी होगी हल्की बारिश

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो रहा है। इन दिनों प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो रही है। आगामी कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। इसके साथ ही एक दो जगह पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं बारिश की स्थिति भी बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम भाग में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है यह अगले 48 घंटे के दौरान इसके उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आगामी चार दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी और अधिकांश जगहों पर बारिश होगी। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि सिस्टम बनने की वजह से छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि सुबह का निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की उत्तर-पश्चिम खड़ी और पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। संबंधित चक्रवती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। दूसरी ओर औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ फलोदी, वनस्थली, शिवपुरी, सिद्धि और रांची से होकर गुजर रही है। साथ ही उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से सटी निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होकर गुजर रही है, जो औसत समुद्र तल से 0.9 किमी तक फैला हुआ है।

यही वजह है कि प्रदेश में अनेक जगहों पर आज शनिवार को हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने। अलर्ट जारी किया है कि सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में एक दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है। वही आज राजधानी रायपुर में मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish