शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की बेटी को दुष्कर्म की धमकी, पश्चिम बंगाल के बाल आयोग ने लिया संज्ञान

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 26 August 2024

कोलकाता.

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, पूरे मामले पर सियासी पारा चरम पर है। इस बीच, पश्चिम बंगाल बाल अधिकार आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की बेटी को दुष्कर्म की मिली धमकी पर संज्ञान लिया है। बता दें, अभिषेक बनर्जी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं।

पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में नौ अगस्त की घटना को लेकर एक विरोध रैली का सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने कहा कि रैली में शामिल एक व्यक्ति को बनर्जी की नाबालिग बेटी को दुष्कर्म की धमकी देते और ऐसा करने वाले को 10 करोड़ रुपये का इनाम देने की सार्वजनिक घोषणा करते हुए सुना गया।

कड़ी कार्रवाई करने की मांग
आयोग ने आगे कहा, 'शरारती तत्व का ऐसा गंदा इरादा और सार्वजनिक रूप से अभद्र टिप्पणी एक नाबालिग बच्ची की गरिमा को ठेस पहुंचाने और उसकी सुरक्षा को खतरे में डालने के बराबर है। पुलिस से यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून, किशोर न्याय कानून और बाल अधिकार संयुक्त राष्ट्र संधि के तहत कार्रवाई करने को कहा है।'

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish