17 अगस्त शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

Share This Post

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं से मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। आपके सितारे रिश्तों में कुछ बदलाव और समायोजन ला सकते हैं। यह आपके साथी, करीबी दोस्त या आपके परिवारिक दायरे में भी बदलाव हो सकता है। अपने दिल की बात को व्यक्त करने में संकोच ना करें। याद रखें कि किसी पर निर्भर रहना भी ठीक है।

वृषभ राशि-  आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। मन में आलस्य के भाव सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की स्थिति रहेगी। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कई बार छोटी-छोटी चीजें रिश्ते को प्रभावित कर देती हैं। अपने साथी को समझने के लिए समय निकालें कि क्या चीजें उन्हें मूल्यवान महसूस कराती हैं? साथी के संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करना जरूरी है। इसलिए पार्टनर के साथ कुछ अच्छे पलों को एंजॉय करने की लिए समय जरूर निकालें। चाहे उनके साथ घूमने , मूवी देखने या बस बात करने का प्लान कर रहे हों। साथी के लिए टाइम जरूर निकालें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

मिथुन राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मसंयत रहने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में बदलाव की स्थिति बन रही है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित सफलता के योग हैं। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। कई बार आपको परिस्थितियों पर नियंत्रण रखने की जरूरत महसूस हो सकती है, रिलेशनशिप में हर एक पहलू पर नियंत्रण रखने के बजाय परिस्थिति के अनुसार चलना सीखें। प्यार को मौका दें। आप अपने रास्ते में आने वाले खूबसूरत पलों से आश्चर्यचकित हो जाएंगे। यदि आप अपने रिश्ते में किसी चुनौती का सामना कर रहे हैं तो उनका समाधान निकालने में संकोच ना करें।

कर्क राशि- मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। खर्च भी अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय कम एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। गहरे और सार्थक संबंधों की भावनाओं से खुद को पीछे ना हटने दें। प्यार एक खूबसूरत यात्रा होती है, जो कई उतार और चढ़ावों से भरी होती है। संभावनाओं का लाभ उठाने से आपको जीवन में समृद्धि पाने के कई अवसर मिलेंगे, जिसकी आपने कभी भी कल्पना नहीं की होगी। खुद पर भरोसा रखें। आप रिश्ते में आ रहे उतार-चढ़ाव से आसानी से निपट सकते हैं।

सिंह राशि- क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा, परन्तु रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सुस्वादु खानपान में रुझान बढ़ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। आज आप रिलेशनशिप में भावनात्मक रूप से प्रभावित हो सकते हैं। साथी संग हर मुश्किल घड़ी में साथ रहना चाहेंगे, उनका सपोर्ट करेंगे और उन्हें किसी भी दर्द या परेशानियों से बचाना चाहेंगे। हालांकि, साथी की मदद करना और उनकी हर परेशानियों को अपना मानने में थोड़ा अंतर है। इसलिए सीमा का ध्यान रखें और भावनात्मक संतुलन को बनाए रखने का तरीकों का तलाश करें।

कन्या राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। किसी राजनेता से मिलना हो सकता है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। कुटुम्ब की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्यार और रिलेशनशिप सिर्फ रोमांस के बारे में नहीं है। भावनात्मक कल्याण के लिए आपकी मित्रता भी उतनी जरूरी है। अपने करीबी दोस्तों से अपने विचारों को साझा करके आप अधिक बेहतर महसूस करेंगे। यह अपने रुचि के हिसाब से सोशल एक्टीविटीज में शामिल होने का अच्छा दिन है।

तुला राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्म संयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में वाणी पर नियंत्रण रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता होगी। लाभदायक परिणाम मिलेंगे। रोजगार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। शासकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। यदि आप अपने रोमांटिक रिलेशन को लेकर स्पष्ट नहीं हैं तो आज का दिन रिलेशनशिप में बड़ी स्पष्टता प्रदान करने में मदद करेगा। चाहे आप सिंगल हों या रिलेशनशिप में हों, ब्रह्मांड के संकेतों पर ध्यान दें। शायद आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो जाए जो आपको एक लगाव महसूस हो या वर्तमान साथी संग रिश्ता मजबूत होने का संकेत मिल सकता है।

वृश्चिक राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति के लिए धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। अध्ययन में रुचि रहेगी। आय के कुछ नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। अपनी मन की हर बात किसी से कहने के बजाय खुद को थोड़ा स्पेस दें और विचार करें। आप रिश्ते में क्या चाहते हैं इस पर विचार करें। इससे आपको अधिक स्पष्टता मिलेगी। वहीं सिंह राशि के सिंगल जातक, डेटिंग से एक कदम पीछे हटें और खुद को बेहतर तरीके से जानने पर ध्यान केंद्रित करें। आपकी जरूरतों को समझने के बाद आप भविष्य में अधिक बेहतर संबंध स्थापित करने में कामयाब होंगे।

धनु राशि-  मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम में कमी आएगी। अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। खर्च अधिक रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। रोमांटिक वादों के उत्साह में ना बहें। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसमें आपको सच्चाई और अच्छाई नजर आए। शायद यह व्यक्ति आपसे अपनी मीठी बातों, अटूट प्यार और साथ मिलकर सपनों को पूरा करने का वादा कर रहा हो। हालांकि, रिश्ते में जल्दबाजी ना करें। 

मकर राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। कारोबार के प्रति सचेत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा। माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन परेशान रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। अतीत की कुछ यादों के कारण रिश्ते में आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। आपका दिमाग आपके साथ चालें चल सकता है, जिससे आप खुद पर ही संदेह करेंगे। लेकिन याद रखें, आप सच्चे प्यार के हकदार है। अपनी खामियों और शक्तियों को स्वीकार करें और आगे बढ़ें। मिथुन राशि के सिंगल जातक, किसी भी दबाव में अपने व्यक्तित्व को छुपाने का कोशिश ना करें।

कुंभ राशि-  आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। आज आप अपने डेली रूटीन की लाइफ से थोड़ा ब्रेक लेना चाहेंगे और साथी संग छोटी ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। साथी के साथ नई जगहों पर घूमने के प्ला से लव लाइफ में उत्साह बढ़ सकता है। पार्टनर से नई जगहों पर घूमने के लिए चर्चा करें और साथ में काम करें।

मीन राशि- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। मन में शान्ति रहेगी। साथी की दुख के पलों में भी साथ रहने की सराहना करें। प्यार का मतलब सिर्फ उमंगों और रोमांटिक पलों के बारे में नहीं है। यह जीवन में आ रही समस्याओं का मिलकर सामना करने के बारे में भी है। कठिनाईयों में अपने प्रियजनों का साथ मिलता है, तब आप पार्टनर के बारे में अधिक जान पाते हैं। परेशानियों में एक-दूसरे के साथ रहना, रिश्ते में समझ और प्यार को बढ़ाने में मदद करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप