गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

जैसलमेर समेत पश्चिम राजस्थान में होगी भारी बारिश, पूर्वी हिस्से में रहेगी राहत

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 18 August 2024

जैसलमेर.

राजस्थान के रेगिस्तान जैसलमेर में आज मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं पूर्वी राजस्थान में अगले 4 दिनों तक हल्की एवं मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 22 अगस्त के बाद से पूर्वी राजस्थान के कोटा संभाग तथा दक्षिण में उदयपुर संभाग में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

बीते 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई है। मानसून का परिसंचरण तंत्र आज दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान तथा पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। जोधपुर तथा बीकानेर के अधिकांश भागों में आज बारिश की गतिविधियां कम होंगी और धूप खिली रहेगी। बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान तथा पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में सबसे अधिक बारिश जैसलमेर में 140 मिमी दर्ज की गई। इसके साथ ही राज्य में सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish