रविवार, 1 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर के बाद हड़कंप मच गया, पत्नी और बेटी को मारकर फरार हुआ आरोपी

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

नई दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर के बाद हड़कंप मच गया. कत्ल की ये वारदात नरेला इलाके में हुई है जहां एक महिला और उसकी बेटी मृत पाई गई है. इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति ने शनिवार को अपनी 38 साल की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी.

खबर के मुताबिक हत्या के आरोपी की पहचान ओमप्रकाश के रूप में हुई है, जो एक अलग घर में रहता था और शनिवार की सुबह पत्नी और बेटी के घर आया था. वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'सुबह 9:05 बजे एनआईए पुलिस स्टेशन में झगड़े को लेकर कॉल आई और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं.'

पुलिस ने कहा कि सीमा और उसकी 16 साल की बेटी घर के ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरे में बेहोश पड़ी मिलीं. अधिकारी ने कहा, 'उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया. पूछताछ से पता चला कि सीमा के पति ओमप्रकाश का बिंदू नाम की महिला के साथ अवैध संबंध था.'

पुलिस ने कहा कि शनिवार तड़के, ओमप्रकाश सीमा के घर आया और उनके बीच झगड़ा हुआ. वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ओमप्रकाश ने गुस्से में सीमा और उनकी बेटी को लोहे के पैन (तवा) से मारा और मौके से भाग गया.

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जांच के दौरान हमें पता चला कि ओमप्रकाश की बेटी ने उसके खिलाफ POCSO अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसकी जांच चल रही थी. बिंदू ने सीमा के खिलाफ भी एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी.'

पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि ओमप्रकाश POCSO एक्ट के तहत बेटी द्वारा दर्ज कराए मामले को लेकर बेटी और पत्नी से मिलने आया था. वो चाहता था कि उसकी बेटी केस वापस ले ले.

अधिकारी ने कहा, 'क्राइम टीम और फोरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया गया. कई टीमें बनाई गई हैं और ओमप्रकाश को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं.' बता दें कि सीमा किराना दुकान चलाती थीं जबकि उनकी बेटी 9वीं कक्षा की छात्रा थी.

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish