गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान की राजधानी जयपुर के मोनी लेके हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी का माहौल है

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 18 August 2024

जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर के मोनी लेके हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंची है। मरीज घबराए हुए है। डाग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा है। मोनी लेके हॉस्पिटल को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। जयपुर के जवाहर नगर में स्थित निजी हाॅस्पिटल के बम से उड़ाने की धमकी से दहशत का माहौल है। बम निरोधक दस्ता औऱ एटीएस की टीम मौके पर पहुंची है। अस्पताल में सुरक्षा एजेंसियां सर्च कर रही है। मेल में लिखा- हॉस्पिटल के बेड के नीचे और बाथरूम के अंदर बम है। मेल में लिखा- अस्पताल में सभी लोग मारे जाएंगे। बता दें इस तरह की धमकियां मिली थी, लेकिन गलत साबित हुई।

जयपुर के जवाहर नगर में स्थित निजी हाॅस्पिटल के बम से उड़ाने की धमकी से दहशत का माहौल है। बम निरोधक दस्ता औऱ एटीएस की टीम मौके पर पहुंची है। अस्पताल में सुरक्षा एजेंसियां सर्च कर रही है। जयपुर के मोनिलेक और सीके बिरला समेत राजस्थान के 100 से ज्यादा हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे आए इस मेल ने हॉस्पिटल प्रबंधन के होश उड़ा दिए।

बता दें अस्पताल को यह धमकी ईमेल से मिली है। सूचना के बाद अस्पताल प्रशासन में मचा हड़काम मरीज को अस्पताल से निकाला गया बाहर ईमेल मिलने के बाद तुरंत दी गई पुलिस को सूचना जिसके बाद डॉग स्क्वायड बम स्क्वायड सहित पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे अस्पताल फिलहाल अस्पताल में सर्च ऑपरेशन जारी है।

उल्लेखनीय है कि जयपुर के चार स्कूलों को 13 मई को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। निवारू रोड पर सेंट टेरेसा, MPS स्कूल, विद्याश्रम स्कूल, माणक चौक स्कूल और MPS स्कूल के दो ब्रांंच मोती डूंगरी और मालपुरा को धमकी मिली थी। इन 44 स्कूलों को भी ई-मेल पर ही धमकी मिली थी। इससे पहले 13 मई 2024 को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी उड़ाने की धमकी भी मिली। जिसमें लिखा था, जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, गवाहाटी, जम्मू, लखनऊ, पटना, अगरतला, औंरगाबाद, बागढूगरा, भोपाल और कालीकट एयरपोर्ट की बिल्डिंग में एक्सप्लोसिव डिवाइस लगा दी है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish