पार्टी ने गहलोत, डोटासरा को किया नजरअंदाज, इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Share This Post

जयपुर

 सितंबर और अक्टूबर महीने में जम्मू कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों के लिए 3 फेज में चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने जम्मू कश्मीर के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें देश की सबसे पुरानी पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा नहीं बल्कि पूर्व में पार्टी कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके इकलौते सचिन पायलट को तरजीह दी है।

कांग्रेस पार्टी के द्वारा 40 स्टार प्रचारक नेताओं की लिस्ट जारी की गई, जिसमें सचिन पायलट भी शामिल है। इसके अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी सहित कई बड़े नेता पार्टी का प्रचार करने के लिए जम्मू कश्मीर जाएंगे। आपको बता दें कि धारा 370 हटने के बाद पहली बार J&K में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस और जम्मू कश्मीर की स्थानीय पार्टी जैसे नेशनल कांफ्रेंस और Jammu and Kashmir People's Democratic Party (PDP) अपनी तैयारी में लगी हुई है। हालांकि, अब देखना होगा कि जम्मू कश्मीर की जनता किसे अपना नेता चुनती है।

जम्मू कश्मीर में चुनाव की तारीख

जम्मू कश्मीर में पहले चरण में 24 विधानसभा सीट पर 18 सितंबर, दूसरे चरण में 26 विधानसभा सीटों पर 25 सितंबर और तीसरे चरण में 40 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान होगा। जिसके बाद 8 अक्टूबर को यहां परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इससे पहले नतीजे 4 अक्टूबर को आने वाले थे। लेकिन कल चुनाव आयोग ने फेरबदल करते हुए 4 से 8 अक्टूबर कर दिया। इसके अलावा हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव करते हुए 1 अक्टूबर की जगह 5 कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप