गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

इजरायल में अब वो बात नहीं, हिजबुल्लाह के हमले पर ईरान ने जले पर छिड़का नमक

अंतराष्ट्रीय ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 26 August 2024

दुबई.

पिछले महीने हिजबुल्लाह कमांडर फुआद शुकर की हत्या के बाद समूह इजरायल के साथ भिड़ गया है। इसके बाद अब ईरान ने सोमवार को कहा है कि लेबनानी समूह हिजबुल्लाह के हमलों के बीच इजरायल अब अपनी रक्षा करने में सक्षम नहीं है। ईरान ने यह भी कहा है कि क्षेत्र में रणनीतिक संतुलन अब इजरायल के खिलाफ है। इससे पहले हिजबुल्लाह ने रविवार को तड़के इजरायल पर सैकड़ों रॉकेट और ड्रोन दागे हैं।

इजरायल की सेना ने कहा है कि उसने लेबनान पर लगभग 100 जेट विमानों से हमला किया है। यह 10 महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध में सबसे बड़ी झड़पों में से एक है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इजरायल पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, "अमेरिका जैसे देशों के समर्थन के बावजूद इजरायल बदला लेने तक सीमित है और हमले के बारे में पहले से कोई अंदाजा भी नहीं लगा पाया। इजरायल ने अपनी क्षमता खो दी है।" कनानी ने कहा कि इजरायल को अब अपने कब्जे वाले क्षेत्रों में खुद का बचाव करना है और रणनीतिक संतुलन में मौलिक परिवर्तन हुए हैं जो इजरायल के लिए नुकसानदेह है।

हिजबुल्लाह ने आगे भी दी है हमले की चेतावनी
वहीं हिजबुल्लाह नेता सैय्यद हसन नसरल्लाह ने कहा है कि समूह का हमला पिछले महीने वरिष्ठ कमांडर फुआद शुकर की हत्या का बदला लेने के लिए योजना के हिस्सा था। रविवार की मुठभेड़ के बाद लेबनान में तीन और इजराइल में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि होने के बाद दोनों पक्षों ने संकेत दिया है कि वे फिलहाल तनाव को और नहीं बढ़ाना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में और हमले हो सकते हैं।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish