शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-वैशाली के होटल में बमबाजी पर तेजस्वी का तंज, डबल इंजन के डबल पावर में अब गोली नहीं बम चल रहे

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 20 August 2024

वैशाली.

वैशाली में रेसिडेंट आवासीय होटल पर बमबाजी को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर सरकार पर हमला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि बिहार में सत्ता संरक्षित अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि रंगदारी नहीं देने पर अब सीधा बमबारी करते है। ये डबल इंजन का डबल पॉवर है कि अब गोली नहीं बम चल रहे है। सरकार में अनियंत्रित अपराध पर बोलने को कोई तैयार नहीं हैं।

बीते 17 अगस्त की देर रात में दर्जनों बदमाशों ने हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के दिग्गी अंतर्गत महुआ मोड़ स्थित होटल पर बमबाजी किया था। बदमाशों ने होटल संचालक से पहले 25 लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी। एक महीने के अंदर रंगदारी नहीं देने पर उसकी हत्या करने की भी धमकी दी गई थी। होटल मालिक का कहना है कि रात में कुछ अपराधी आये और खाने-पीने को लेकर होटल कर्मियों से कहा-सुनी हुई थी। इसके बाद 10 से 15 की संख्या में अपराधी दोबारा होटल पहुंचे और दो बम फेंक दिया। बम फटते ही होटल के बाहर धुआं-धुआं हो गया और अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए थे।

आवेदन 25 लाख की रंगदारी का लेकिन असली वजह रुपये का लेन-देन
इस मामले में पुलिस का कहना है कि होटल मालिक ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने लिखा है कि वे अपराधी होटल पर 25 लाख की रंगदारी मांगने आये थे। विरोध करने पर उनलोगों ने होटल पर बम फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। लांकि इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल मालिक का एक शख्स से रुपये के लेन-देन का मामला है। इसी वजह से यह घटना हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish