शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्व महाअभियान में तहसील गोहद का चंबल संभाग में सर्वोच्च स्थान.

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

राजस्व महाअभियान में तहसील गोहद का चंबल संभाग में सर्वोच्च स्थान.

गोहद तहसीलदार नरेश शर्मा के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार संभाग में प्रथम स्थान बरक़रार

25,000 से अधिक ekyc करने वाली संभाग की एकमात्र तहसील वनी गोहद
गोहद

 शासन द्वारा राजस्व मामलों के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए चलाये जा रहे राजस्व महाअभियान की रैंकिंग में तहसील गोहद ने चंबल संभाग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।कलेक्टर भिंड श्री संजीव श्रीवास्तव के निर्देशन पर अनुविभागीय अधिकारी गोहद श्री पराग जैन के मार्गदर्शन में तहसीलदार गोहद नरेश शर्मा के नेतृत्व में तहसील गोहद ने चंबल संभाग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा राजस्व मामलों के निराकरण के लिए दिनांक 18 जुलाई 2024 से 31 अगस्त 2024 तक राजस्व महाअभियान 2.0 चलाया गया।जिसके तहत पुराने नामांतरण, बंटवारे, तरमीम और ekyc का कार्य किया जाना था।तहसीलदार नरेश शर्मा के नेतृत्व में तहसील गोहद ने लगातार दूसरी बार संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो एक रिकॉर्ड है। तहसीलदार नरेश शर्मा के नेतृत्व में तहसील गोहद में पिछले 40 दिनों में प्रत्येक दिन सभी पटवारियो के द्वारा ग्राम में रुककर 25000 से अधिक कृषकों की ekyc करवाई गई जो संभाग में सर्वाधिक है।

साथ ही ग्रामीणों की सहमति से मौके पर जाकर नक्शा तरमीम का भी कार्य किया गया है।जिससे कृषकों की अवैध कब्जे संबंधित समस्या का निराकरण सफलतापूर्वक किया जा सकेगा।खसरे में आधार लिंकिंग के माध्यम से अवैध रजिस्ट्री की समस्या से कृषकों को निजात मिलेगी।तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा बताया गया कि राजस्व महाअभियान के प्रथम चरण की तरह द्वितीय चरण में भी सभी पटवारियो को प्रत्येक दिन ग्राम में उपस्थित होकर नक्शा तरमीम और ekyc करवाने के निर्देश दिए गए थे जिसके परिणामस्वरूप आज तहसील गोहद ने पिछले अभियान के समान ही लगातार दूसरी बार संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।तहसीलदार नरेश शर्मा के नेतृत्व में ही राजस्व अभियान के प्रथम चरण में भी तहसील गोहद ने संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

नरेश शर्मा ने सफलता का श्रेय नायब तहसीलदार राकेश श्रीवास्तव राजस्व निरीक्षक राजभान सिंह कुशवाह, नरेंद्र सिकरवार, तहसील कार्यालय के प्रवाचक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को दिया है जिन्होंने दिन रात कार्य करके ये उपलब्धि अर्जित की है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish