गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

टीम इंडिया ने टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव टेस्ट टीम में वापसी करना चाहते, लेकिन अपनी जगह वापस चाहिए मुझे

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 August 2024

नई दिल्ली
टीम इंडिया ने टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव टेस्ट टीम में वापसी करना चाहते हैं। सूर्या ने अभी तक भारत के लिए 37 वनडे, 71 टी20 इंटरनेशनल और एक टेस्ट मैच खेला है। भारत के लिए इकलौता टेस्ट मैच सूर्या ने फरवरी 2023 में खेला था और उस टेस्ट में महज आठ रन ही बना पाए थे। सूर्या इसके बाद इंजर्ड हो गए थे और फिर लंबे समय तक टेस्ट स्क्वॉड में उनकी वापसी नहीं हो पाई। आने वाले कुछ महीनों में टीम इंडिया को बैक टू बैक टेस्ट सीरीज खेलनी है और अब सूर्या भी चाहते हैं कि वह रेड बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए वापसी करें।

क्रिकइंफो की खबर के मुताबिक सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘बहुत से लोग हैं, जिन्होंने टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है, मैं भी अपनी जगह वापस हासिल करना चाहता हूं। मैंने टेस्ट क्रिकेट में इंडिया के लिए डेब्यू किया था, इसके बाद मैं इंजर्ड भी हो गया। बहुत से लोग हैं, जिन्हें इसके बाद मौका मिला और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया। उन्हें यह मौका मिलना चाहिए। आगे की सोचें तो अगर मुझे खेलना होगा, तो मैं खेलूंगा। यह मेरे हाथ में नहीं है। अभी मेरे हाथ में जो है, वो है बूची बाबू टूर्नामेंट खेलना, फिर जाना और दलीप ट्रॉफी में खेलना और फिर देखते हैं कि आगे क्या होता है। लेकिन हां, मैं इसको लेकर एक्साइटेड हूं। आगे 10 टेस्ट मैच खेले जाने हैं, और हां मैं रेड बॉल क्रिकेट को लेकर काफी एक्साइटेड हूं।’

'रेड बॉल क्रिकेट हमेशा से मेरी प्राथमिकता रही है। जब मैं बड़ा हो रहा था, मुंबई के मैदानों में काफी लोकल क्रिकेट खेला है मैंने। मैंने रेड बॉल से खेलना शुरू किया और मुझे इससे प्यार हो गया। और यह अभी भी कायम है। मैंने 10 साल कई फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, मुझे अभी भी इस फॉर्मेट में खेलने में मजा आता है। इसके बारे में कोई सवाल ही नहीं खड़ा होता है। यही वजह है कि मैं दलीप ट्रॉफी के शुरू होने से पहले ही यहां पहुंच गया।'

‘मुंबई के लिए खेलने के लिए मैं मौकों की तलाश में रहूंगा, वह चाहे फर्स्ट क्लास क्रिकेट हो या फिर बूची बाबू टूर्नामेंट। इस टूर्नामेंट में कई इंटरनेशनल प्लेयर्स खेल चुके हैं और आगे जाकर भारत के लिए भी मैच खेले हैं।’

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish