गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

ससेक्स ने चेतेश्वर पुजारा से करार खत्म किया

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 22 August 2024

लंदन
भारत के टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा अगले साल की काउंटी चैंपियनशिप के लिए ससेक्स की टीम में वापसी नहीं करेंगे क्योंकि इंग्लैंड के क्लब ने ऑस्ट्रेलिया के डेनियल ह्यूज की सेवाएं बरकरार रखने के लिए उन्हें कार्यमुक्त करने का विकल्प चुना है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ह्यूज अगले सत्र में सभी चैंपियनशिप और टी20 विटैलिटी ब्लास्ट मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। क्लब ने यह भी घोषणा की कि वेस्टइंडीज के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेडन सील्स इस काउंटी टीम की तरफ से चैंपियनशिप के शुरुआती मैचों में खेलेंगे। पुजारा 2024 में लगातार तीसरी बार ससेक्स की तरफ से खेले थे। उन्होंने ह्यूज की वापसी से पहले पहले सात चैंपियनशिप मैच खेले।

ससेक्स के मुख्य कोच पॉल फारब्रेस ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में कहा,‘‘चेतेश्वर से करार खत्म करना आसान काम नहीं था लेकिन डेनियल हमारी जरूरत के अनुरूप टीम में फिट बैठे हैं और हमें खुशी है कि वह अगले पूरे सत्र के लिए उपलब्ध रहेंगे।’’ ह्यूज ने इस साल के ब्लास्ट के ग्रुप चरण में 43.07 की औसत से 560 रन बनाए जिसमें पांच अर्द्धशतक शामिल है। उनका उच्चतम स्कोर 96 रन रहा। वह वर्तमान सत्र में काउंटी चैंपियनशिप के बाकी बचे पांच मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगेै।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish