गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जिले वासियों को कई सौगातें दीं, अनूपपुर में बनेगा बस स्‍टैंड

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 16 August 2024

अनूपपुर
प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को अनूपपुर में आयोजित लाड़ली बहन से उपहार कार्यक्रम में शामिल हुए और जिले वासियों को कई सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने मुख्य रूप से घोषणाओं का पिटारा खोलते हुए अनूपपुर और कोतमा विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषणाएं की। बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। लाडली बहनों का आर्थिक विकास करने के लिए सरकार निरंतर कार्य करेगी। अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने अनूपपुर में कई घोषणाएं की।
 
मुख्‍यमंत्री ने की ये घोषणाएं
जिला मुख्यालय में नया न्यायालय भवन।
कोतमा नगर में 100 बिस्तर का सिविल अस्पताल।
बिजुरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।
कोतमा में सभी अनु विभाग कार्यालय के लिए भवन की मंजूरी।
बिजुरी को तहसील का दर्जा।
अनूपपुर में ऑडिटोरियम भवन।naidunia_image
जिला मुख्यालय अनूपपुर में नवीन बस स्टैंड।
अनूपपुर में स्पोर्ट्स कंपलेक्स।
अनूपपुर और कोतमा के बीच हवाई पट्टी का निर्माण।
इंदिरा गांधी जनजाति विश्वविद्यालय का लेंगे सहयोग।
अनूपपुर में मेडिकल कालेज निर्माण कराया जाएगा।
कोतमा के राजा कछार जलाशय का निर्माण करांएगे।
तहसील कोतमा अंतर्गत ग्राम कंटकों से उरा गांव तक तीन किलोमीटर की सड़क।
राष्ट्रीय राजमार्ग से पथरौड़ी गांव तक सड़क बनाए जाने की घोषणा की।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish