गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बस के खाई में गिरने से छह लोगों की मौत,घायलों का इलाज जारी, सुरक्षा बलों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 22 August 2024

लद्दाख
लद्दाख के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया, जिसके बाद घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

लेह DC संतोष सुखदेवे ने बताया, आज एक बड़ा हादसा हुआ है, यह पूरे लद्दाख के लोगों के लिए दुखद है। यह हादसा दुरबुक पहुंचने से 3 किलोमीटर पहले हुआ, इसमें(बस) 27 लोग सवार थे जो लेह से दुरबुक जा रहे थे, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोगों को फ्रैक्चर है, सभी घायलों का इलाज जारी है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish