गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-सीकर में रामगढ़ शेखावाटी की दुकानें बंद, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का जताया आक्रोश

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 16 August 2024

सीकर.

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी कस्बे में विरोध की आवाजें तेज हो गई हैं। शुक्रवार को हिंदूवादी संगठनों ने बंद का आह्वान किया, जिसके परिणामस्वरूप कस्बे में सभी दुकानें, बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। लोगों ने बंद का समर्थन करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का कड़ा विरोध जताया। रामगढ़ शेखावाटी में हिंदूवादी संगठनों द्वारा आक्रोश रैली भी निकाली गई।

इस रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया। आक्रोश रैली कस्बे के मुख्य बाजार से होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ अपनी एकजुटता और विरोध को जाहिर किया।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish