गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद लीजेंड्स लीग क्रिकेट से जुड़े शिखर धवन

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 26 August 2024

नई दिल्ली
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सोमवार को लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) से जुड़ गए। इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। वह अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से इतर अन्य टी20 लीग में खेल सकते हैं।

धवन ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘मैं अब भी खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हूं। हालांकि मैं अपने फैसले से संतुष्ट हूं लेकिन क्रिकेट मेरे जीवन का अहम हिस्सा है और रहेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने क्रिकेट मित्रों के साथ फिर से जुड़ने और अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि हम सब साथ मिलकर नई यादें बनाएंगे।’’ धवन ने 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 12,286 रन बनाए। लीजेंड्स लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सितंबर में खेली जाएगी।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish