शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

Aloe Vera और Curry Leaves के साथ Shampoo Remedy: बालों की बेहतरीन देखभाल

शिक्षा ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

हर महिला चाहती है कि हेयर वाश करने के बाद उसके बाल रूखे नहीं बल्कि स्मूथ और सिल्की हो जाएं, लेकिन इसके लिए हमें केमिकल वाले शैम्पू के बाद हेयर सीरम का इस्तेमाल करना पड़ता है। पर अब आपको ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं है।

आज हम आपको इस लेख में बालों को नरिश कर खूबसूरत बनाने का एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जसमें आपको एक जादुई पानी में शैम्पू मिलाकर इस्तेमाल करना है। ये नुस्खा बालों की काया को ऐसे पलट देगा कि आप जब भी बाल धोएंगी तो इसी तरीके को आजमाएंगी।

क्या है पीले पानी का ये नुस्खा

ये पीले पानी नुस्खा भले ही आपके रूखे, बेजान, डैमेज और दोमुंहे बालों की काया पलट उन्हें मजबूत, घना, सिल्की और शाइनी बना सकता है। लेकिन इसे बनाना बहुत ही आसान है और में सभी घरेलू और नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए आपको अपने पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। तो फिर आइए जानते हैं पीला पानी बनाने के लिए क्या चाहिए।

इन चीजों की है जरूरत

चावल- 1 छोटी कटोरी
एलोवेरा- 1 कटोरी (काटकर)
पानी- 2 गिलास
करी पत्ता- 1 मुट्ठी
शैम्पू- 1 चम्मच (पाउच)​

ऐसे तैयार और इस्तेमाल करें ये नुस्खा

सबसे पहले आपको पैन को गैस पर रखें और उसमें पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें।
अब इसमें चावल, एलोवेरा और करी पत्ता डालकर इन तीनों चीजों को अच्छे से उबाल लें।
जब सभी चीजें अच्छे से पक जाएं तो इन्हें छानकर पानी को एक कटोरी में अलग कर लें।
पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें और फिर उसके बाद पानी में 1 पाउच शैम्पू डालकर मिक्स कर लें।
अब आप इस पानी को अपने बाल धोने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये नुस्खा आपके बालों को हेल्दी और स्ट्रांग बनाने का काम करेगा।​

बालों पर करी पत्ता लगाने से क्या होता है?

सब्जी में छौंक लगाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला करी पत्ता सेहत के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। ये हरा पत्ता बालों को काला बनाए रखने, उन्हें मजबूती देने और हेयर ग्रोथ को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। आप हर बार हेयर वॉश करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने बालों को खूबसूरत बना सकते हैं।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish