गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

पाकिस्‍तान के गुहार लगाने के बाद भी भारत के भाव नहीं देने पर शहबाज सरकार बौखला गई

अंतराष्ट्रीय ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 18 August 2024

इस्‍लामाबाद
पाकिस्‍तान के बार-बार गुहार लगाने के बाद भी भारत के भाव नहीं देने पर शहबाज शरीफ सरकार बौखला गई है। पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत के साथ कोई भी द्व‍िपक्षीय बातचीत नहीं हो रही है। फिर चाहे यह पर्दे के पीछे से हो या आमने सामने। उसने कहा है कि भारत के साथ व्‍यापार को फिर से बहाल करने पर भी कोई बातचीत नहीं हो रही है। इससे पहले नवाज शरीफ से लेकर पाकिस्‍तान के पीएम शहबाज शरीफ तक भारत से फिर से बातचीत शुरू करने के लिए गुहार लगा चुके हैं। पाकिस्‍तान को उम्‍मीद थी कि भारत में पीएम मोदी के तीसरी बात सत्‍ता संभालने के बाद फिर से बातचीत शुरू होगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका है।

पाकिस्‍तान के कई बिजनसमैन गुहार लगा चुके हैं कि भारत के साथ व्‍यापार को फिर से शुरू किया जाए। पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता मुमताज जहरा बलोच ने एक बार फिर से अनुच्‍छेद 370 का मुद्दा उठाया और मांग की कि भारत इसे फिर से बहाल करे। पाकिस्‍तानी प्रवक्‍ता ने कहा कि भारत के अनुच्‍छेद 370 को खत्‍म करने के बाद ही उन्‍होंने द्विपक्षीय व्‍यापार को बंद किया है। उन्‍होंने कहा कि यह हालात अभी भी वैसे ही बने हुए हैं। बलोच ने कहा, 'इस समय भारत के साथ व्‍यापार को फिर से बहाल करने को लेकर कोई बातचीत नहीं हो रही है।'

भारत की पाकिस्‍तान को दो टूक

इससे पहले पाकिस्‍तान ने पर्दे के पीछे से कई बार कोशिश की थी कि भारत बातचीत को तैयार हो जाए। वहीं भारत ने साफ कहा है कि जब तक कश्‍मीर में आतंकवादियों को पाकिस्‍तान भेजना बंद नहीं करता है, उसके साथ कोई बातचीत नहीं होगी। भारत और पाकिस्‍तान के बीच फरवरी 2021 में सीजफायर डील हुई थी जो अभी तक बनी हुई है। पाकिस्‍तानी आतंकियों ने इन दिनों जम्‍मू और कश्‍मीर में हमले काफी बढ़ा दिए हैं। इन हमलों में कई जवान शहीद हो गए हैं और बड़ी संख्‍या में आतंकी भी मारे गए हैं।

पाकिस्‍तानी प्रवक्‍ता ने भारतीय सेना की जोरदार कार्रवाई पर भी सवाल उठाए और आतंकियों के सफाए पर रोना रोया। जहरा बलोच ने दुनियाभर के देशों से मांग की कि वे कश्‍मीर में कथित मानवाधिकार उल्‍लंघन के लिए भारत को जिम्‍मेदार ठहराएं। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान कश्‍मीर के लोगों को अपना समर्थन देना जारी रखेगा। इससे पहले नवाज शरीफ ने भी पीएम मोदी को बधाई देते हुए शांति के लिए गुहार लगाई थी। वहीं आतंकियों के हमले के बीच भारत ने कड़ा जवाब देना जारी रखा है। पाकिस्‍तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने पिछले दिनों भारत को गीदड़भभकी दी थी।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish