शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बालिका छात्रावास में रहकर सपना नीट परीक्षा की कर रहीं है तैयारी

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

सपना के सपने अब होंगे साकार

बालिका छात्रावास में रहकर सपना नीट परीक्षा की कर रहीं है तैयारी

भोपाल

बच्चे देश का भविष्य हैं और पूंजी भी। इन्हें बेहतर शिक्षा देकर हम इनके साथ अपने देश का भविष्य भी उज्जवल बनाते हैं। सरकार के प्रयासों से जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा का प्रसार हो रहा है। बड़वानी जिले के हिरकराय गाँव की रहने वाली कुमारी सपना बर्डे कक्षा 12वीं (बायोलॉजी) की छात्रा हैं।

सपना को अपने गाँव से स्कूल तक आने-जाने में रोजाना बड़ी समस्या होती थी। इस समस्या के कारण ही सपना ने शासकीय जनजातीय सीनियर बालिका छात्रावास सिलावद में दाखिला ले लिया। छात्रावास में दाखिल होते ही सपना को अपने मन के सपने पूरे करने की राह मिल गई। सपना बताती हैं कि जनजातीय कार्य विभाग की छात्रावास योजना में जनजातीय छात्राओं के लिए चल रहे इस छात्रावास में उन्हें सुरक्षित भवन, बिजली, पानी, भोजन जैसी सभी जरूरी सुविधाएँ नि:शुल्क मिल रही हैं। सपना कहतीं हैं उसे पढ़-लिख कर डॉक्टर बनना है। इसके लिए वह नीट परीक्षा की तैयारी कर रही है। जनजातीय विभाग की आकांक्षा योजना में जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को नीट परीक्षा में सफल होने के लिये तैयारी की कोचिंग भी दी जाती है। योजना का लाभ लेकर सपना ने नीट की चयन परीक्षा में भी भाग लिया है। वे बताती हैं कि उसके पिता एक साधारण किसान हैं। उसके 3 छोटे भाई-बहन भी है। छोटी बहन सेंधवा(बड़वानी) के जनजातीय कन्या आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रही है। दो छोटे भाई भी सिलावद और हिरकराय गांव में पढ़ रहे हैं।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish