साबरमती एक्सप्रेस हादसे से रेल यातायात पर असर, कई ट्रेनें रद्द, रूट में भी बदलाव

Share This Post

कानपुर

कानपुर में आज सुबह रेल हादसा (Train accident) हो गया. यहां ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद) का इंजन आज सुबह 2:35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी चीज से टकरा गया. इसके बाद पटरी से उतर गया. इस घटना के बाद कुछ निशान देखे गए हैं. कुछ निशान लोको से 16वें कोच के पास मिले थे. शुरुआती जांच के अनुसार, रेलवे ट्रैक में कोई फ्रैक्चर नहीं है.

रेल मंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि हादसे के एविडेंस सुरक्षित कर लिए गए हैं. आईबी और यूपी पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है. इस घटना में यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है. पैसेंजर्स के लिए अहमदाबाद के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है.

वहीं कानपुर एडीएम सिटी राकेश वर्मा ने कहा कि 22 बोगियां पटरी से उतरी हैं, गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ है. सभी यात्रियों को बस से वापस स्टेशन भेजा जा रहा है. एक मेमो ट्रेन भी यहां आ रही है. किसी तरह से कोई हताहत नहीं हुआ है.

बता दें कि शुक्रवार की देर रात कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई. यहां ट्रेन के 22 डिब्बे बेपटरी हो गए. गनीमत रही कि हादसे में किसी भी प्रकार की जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है.

इस हादसे को लेकर ड्राइवर ने भी कहा है कि हादसा प्रथम दृष्टया बोल्डर के इंजन से टकराने की वजह से हुआ है, क्योंकि जैसे ही बोल्डर इंजन से टकराया, वैसे ही इंजन का कैटल गार्ड मुड़ गया.

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी

रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के सभी इंतजाम किए गए हैं. यात्रियों को बस से कानपुर भेजा जा रहा है. सीनियर अधिकारी घटनास्थल और कंट्रोल रूम में मौजूद हैं. दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन को रवाना कर दिया गया है. यात्रियों की मदद के लिए रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं.

रेलवे की तरफ से जारी हेल्पलाइन नंबर

प्रयागराज 0532-2408128, 0532-2407353
कानपुर 0512-2323018, 0512-2323015
मिर्जापुर 054422200097
इटावा 7525001249
टुंडला 7392959702
अहमदाबाद 07922113977
बनारस सिटी 8303994411
गोरखपुर 0551-2208088

इन ट्रेनों को किया गया है कैंसिल

(1) 01823/01824 (वी झांसी-लखनऊ) JCO 17.08.24

(2) 11109 (वी झांसी-लखनऊ जंक्शन) JCO 17.08.24

(3) 01802/01801 (कानपुर-मानिकपुर) JCO 17.08.24

(4) 01814/01813 (कानपुर-वी झांसी) JCO 17.08.24

(5) 01887/01888 (ग्वालियर-इटावा) JCO 17.08.24

(6) 01889/01890 (ग्वालियर-भिंड) JCO 17.08.24

इन ट्रेनों का किया गया मार्ग परिवर्तन

(1) 11110 (लखनऊ जंक्शन-वी झांसी) JCO 16.08.24 परिवर्तित मार्ग गोविंदपुरी- इटावा- भिंड- ग्वालियर-वी झांसी.

(2) 22537 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) JCO 16.08.2024 गोविंदपुरी- इटावा- भिंड- ग्वालियर- वी झांसी.

(3) 20104 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) JCO 16.08.24 कानपुर-इटावा-भिंड-ग्वालियर-वी झांसी.

सिलीगुड़ी के रंगा पानी में मालगाड़ी पटरी से उतरी

वहीं दूसरा हादसा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी-रंगा पानी में भी हुआ है. ये एक्सीडेंट एक प्राइवेट यार्ड में हुआ, जहां ईंधन ले जा रही मालगाड़ी पटरी से उतर गई. देर रात सिलीगुड़ी -रंगा पानी इलाके में मालगाड़ी पटरी से उतर गई. मालगाड़ी ईंधन ले जा रही थी.

रेलवे का कहना है कि ये हादसा एक प्राइवेट यार्ड में हुआ. ऐसे में रेल मंत्रालय से उसका कोई लेना देना नहीं है. इससे पहले भी रंगा पानी में 15 दिन पहले एक और मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी. इसी इलाके में इस साल जून के महीने में कंचनजंघा एक्सप्रेस का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे. यहां 2 महीने के अंदर 3 ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप