गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

रिपोर्ट्स: साल 2040 तक इस्लाम मानने वालों की संख्या पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर होगी

अंतराष्ट्रीय ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 28 August 2024

न्यूयॉर्क

दुनियाभर में सभी धर्मों के लोग रहते हैं. लेकिन कई रिपोर्ट्स के मुताबिक बहुत तेजी से इस्लाम धर्म अपनाने वालों की संख्या बढ़ रही है. क्या आप जानते हैं कि अमेरिका में जितने लोग इस्लाम छोड़ते हैं, उससे कहीं ज्यादा लोग इस्लाम कबूल कर लेते हैं. जी हां, जानिए इसकी वजह क्या है.

अमेरिका

दुनियाभर में इस्लाम का प्रचार-प्रसार तेजी से हो रहा है. प्यू रिपोर्ट के मुताबिक साल 2040 में इस्लाम मानने वालों की जनसंख्या दूसरे नंबर पर होगी. इसके साथ ही अमेरिका में इस्लाम धर्म मानने वालों की संख्या 2050 तक 8.1 मिलियन होगी. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में 25 फीसदी मुसलमान धर्म परिवर्तन करके बने हैं.

इस्लाम छोड़ने वालों की संख्या

बता दें कि अमेरिका में इस्लाम छोड़ने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. डब्लूएसजे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक हर साल अमेरिका में 1 लाख लोग इस्लाम छोड़ रहे हैं. वहीं गिनीड बुक के मुताबिक 1990 से 2000 के बीच 125 करोड़ लोगों ने मुस्लिम धर्म अपनाया था. वहीं नई रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में हर साल 20 हजार लोग मुस्लिम धर्म अपनाते हैं.  

इन देशों में तेजी से बढ़ रही मुस्लिम आबादी

बता दें कि पाकिस्तान की 96.5 फीसदी आबादी मुस्लिम है. पाकिस्तान में हिंदुओं की संख्या 1.9 फीसदी है, जबकि ईसाइयों की संख्या 1.6 फीसदी है. वहीं साल 2050 तक पाकिस्तान में 36 प्रतिशत वृद्धि के साथ मुस्लिमों की आबादी 273.11 मिलियन होने का अनुमान है.

मुस्लिम आबादी की वृद्धि के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. भारत में 46 फीसदी मुस्लिम आबादी की वृद्धि के साथ साल 2050 तक 310.66 मिलियन मुस्लिम आबादी होने का अनुमान है. ऐसी स्थिति में भारत इंडोनेशिया को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा.

नाइजीरिया में 2050 तक मुस्लिम आबादी में सबसे ज़्यादा वृद्धि होगी. 120 फीसदी की वृद्धि के साथ साल 2050 तक नाइजीरिया में 230.7 मिलियन आबादी मुस्लिमों की होने वाली है.

इराक में साल 2020 से 2050 के बीच मुस्लिम आबादी लगभग दोगुनी होने का अनुमान है. इस देश में प्रति महिला जन्म दर 3.55 है. देश की 99 फीसदी आबादी मुस्लिम है, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा इस्लाम के शिया संप्रदाय से संबंधित है. इस देश में 94 फीसदी वृद्धि के साथ साल 2050 तक 80.19 मिलियन मुस्लिम आबादी होने का अनुमान है.

इंडोनेशिया दुनिया का सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है, जहां वर्तमान में करीब 229 मिलियन मुस्लिम हैं, जो देश की आबादी का 87.2% हैं. साल 2050 तक दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने का अनुमान है. वहीं 12 प्रतिशत वृद्धि के साथ साल 2050 में इंडोनिशिया की मुस्लिम जनसंख्या 256.82 मिलियन होने का अनुमान है.

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish