शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

जन्माष्टमी पर रामलला को पहनाया गया बस्तर का खादी वस्त्र

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 August 2024

रायपुर

कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में रामलला को छत्तीसगढ़ से भेंट किया गया परिधान पहनाया गया है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भगवान रामलला की वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की है.

आपको बता दें, ये पीताम्बर वस्त्र बस्तर के श्रमसाधकों ने बहुत ही श्रद्धाभाव और प्रेम के साथ तैयार किये हैं, जो रामलला पर और भी सुंदर हो गया. इस विशेष परिधान को पीले खादी सिल्क से बनाया गया है और इसे असली स्वर्ण-चूर्ण हस्तछपाई विधि से सजाया गया है.

    प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात् प्रथम जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आज, प्रभु श्री रामलला सरकार के शुभवस्त्रम् छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर के श्रमसाधकों द्वारा बुने पीले खादी सिल्क से निर्मित है, जिसे विशेष रूप से असली स्वर्ण-चूर्ण हस्तछपाई विधि से सुसज्जित किया गया है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish