शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-वसुंधरा राजे ने पोस्ट की भाई माधवराव के साथ तस्वीर, रक्षाबंधन पर लिखा भावुक संदेश

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 19 August 2024

जयपुर.

रक्षा बंधन के अवसर पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया 'X' पर अपने भाई माधवराव सिंधिया के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ राजे ने एक भावुक पोस्ट भी लिखा – "भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन पर हर रक्षाबंधन की तरह आज भी दादा श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी को याद कर मेरी आंखें भर आईं. मेरी स्मृतियों में आप सदैव जिंदा रहेंगे।

वसुंधरा राजे ने लिखा कि भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

""" भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन पर हर रक्षाबंधन की तरह आज भी दादा श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी को याद कर मेरी आंखें भर आईं। मेरी स्मृतियों में आप सदैव जिंदा रहेंगे।#RakshaBandhan pic.twitter.com/Gjb7c2lGAk"""
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) August 19, 2024

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish