शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-अलवर की बास नदी में डूबीं दो बहनें, करेला तोड़ने के दौरान हुआ हादसा

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 20 August 2024

अलवर.

अलवर के बड़ौदा मेव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव घाट पर बास नदी में दो सगी बहने डूब गईं। दोनों ही बहनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बहने धोली बाई (15) और संजना (14) पुत्री प्यारे लाल जाटव करेला तोड़ने गई थीं, तभी ये हादसा हुआ।
गांव घाट में रूपारेल नदी के किनारे बने गहरे गड्ढे में पानी मे डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें सब्जी तोड़ने गयी थी।

सब्जी तोड़ने के दौरान गीली मिट्टी में पांव फिसलने से एक बलिका डूब गई। उसको बचने के प्रयास में दूसरी बालिका भी हादसे का शिकार हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवर कि देर शाम घाट निवासी ढोली बाई ओर संजना खेत में डाल पर उगे करेले तोड़ने गई थी कि इस दौरान यह हादसा हो गया। इनमें से संजना 10वीं और धोली बाई 11वीं में पढ़ती थी। बलिकाओं के पिता की मौत दो साल पहले ही हो चुकी थी। बड़ोदा मेव थेन की पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक ग्रामीणों ने दोनों बच्चियों को पानी से बाहर खींच लिया था।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish