शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-जयपुर में पुलिस ऑफिसर्स कांफ्रेंस कल से, सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे कानून व्यवस्था पर चर्चा

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 28 August 2024

जयपुर.

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने बताया जयपुर में साल की शुरूआत में जनवरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्तर की पुलिस महानिदेशक-पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन में लिए गए निर्णय के क्रम में कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ‘पुलिसिंग विद एक्सीलेंस-द वे फॉरवर्ड‘ विषय पर विशेष कांफ्रेंस का शुभारम्भ करेंगे।

उद्घाटन सत्र में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़़म, राज्य के मुख्य सचिव सुधांश पंत और अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) आनंद कुमार सहित राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। पुलिस महानिदेशक साहू ने बताया कि कांफ्रेंस में दो दिन की अवधि में राज्य में बेहतर पुलिसिंग पर केन्द्रित मुद्दों पर राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और विषय विशेषज्ञ अलग-अलग सेशंस में अपना प्रस्तुतीकरण देंगे। इन सत्रों में राज्य के एडीजी, रेंज आईजी एवं डीआईजी के अलावा चयनित एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी और निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में ‘ब्रेन स्टॉर्मिंग‘ करेंगे।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि कांफ्रेंस में न्यू क्रिमिनल लॉज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स, मादक पदार्थों की तस्करी और रोकथाम, साइबर सिक्योरिटी, क्राइम कंट्रोल, परीक्षाओं में नकल पर लगाम, महिला अपराध, बच्चों और कमजोर तबके के लोगों के विरुद्ध अपराध पर नियंत्रण, रोड सेफ्टी एवं ट्रैफिक मैनेजमेंट तथा आंतरिक सुरक्षा जैसे विषयों पर मंथन किया जाएगा।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish