राजस्थान-अलवर में सब्जी से भरी पिकअप ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

Share This Post

अलवर.

अलवर के अकबरपुर थाना अंतर्गत सिलीसेढ़ तिराहे के समीप सब्जी से भरी पिकअप ने एक बाइक चालक को टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। अकबरपुर के साहोड़ी गांव का निवासी 45 वर्षीय महमूद्दीन घर का सामान लेने के लिए तिराहे पर जा रहा था, तभी तेज गति से आ रही सब्जी से भरी एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।

हदसे में गंभीर रूप से घायल महमूद्दीन को उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए दूसरी जगह रैफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां से भी उसे जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। इसके बाद जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना बीती शाम 6:00 बजे की बताई गई है। मृतक के तीन बच्चे हैं, जिनका विवाह हो चुका है। अकबरपुर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप