मंगलवार, 3 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-करौली पुलिस ने हत्या के चौथे आरोपी को भी पकड़ा, समय सिंह हत्याकांड में मिली सफलता

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 28 August 2024

करौली.

करौली डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि करौली सदर थाना क्षेत्र के गुड़ला गांव में समय सिंह जाटव की हत्या मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामकेश गुर्जर पुत्र भीमराज गुर्जर उम्र 19 साल निवासी भगतपुरा थाना सदर करौली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को राजपुर रोड गदका की चौकी के पास से गिरफ्तार किया है।

आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई भाग गया था, लेकिन जब पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई रवाना हुई तो, वहां से भाग कर करौली आ गया। पुलिस ने कॉल डिटेल और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने बताया कि 13 अगस्त को मृतक की पत्नी ने पुलिस को एफआईआर सौंपी थी। एफआईआर में बताया कि 12 अगस्त को गांव के ही कुछ लोग एक राय होकर आए और परिवार के लोगों से जाति सूचक शब्दों के साथ ही लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले में समय सिंह सहित उसकी पत्नी और दो बेटियां घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करौली चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान समय सिंह की मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और एएसपी शंकर लाल मीणा के निर्देशन में अलग-अलग टीमें गठित की गई। पुलिस टीमों ने लगातार आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बचाता रहा। पुलिस गिरफ्तार किए आरोपी से घटना में शामिल अन्य आरोपियों को लेकर पूछताछ में जुटी है। तीन आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish