गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-जयपुर में झगड़े में युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

जयपुर.

जयपुर के शास्त्री नगर इलाके में बीती रात एक झगड़े के बाद 36 वर्षीय युवक दिनेश स्वामी की मौत हो गई। स्वामी बस्ती निवासी दिनेश स्वामी अपने साथी जितेंद्र के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे था, तभी आजाद कॉलोनी में उसकी स्कूटी की टक्कर एक ई-रिक्शा से हो गई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा में सवार तीन युवकों और दिनेश के बीच मारपीट हो गई।

इस घटना के बाद दिनेश स्वामी अपने घर पहुंचा  लेकिन वहां अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जयपुर के शास्त्री नगर इलाके में बीती रात एक झगड़े के बाद 36 वर्षीय युवक दिनेश स्वामी की मौत हो गई।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish