शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-बीकानेर के अस्पताल में घायल युवक की मौत, आधार कार्ड के आभाव में नहीं मिला इलाज

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 19 August 2024

बीकानेर.

जिले के नोखा के जांगलू में दो मोटरसाइकिल सवार युवक तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए। इसके बाद आसपास मौजूद लोग दोनों युवकों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां दुर्घटना में घायल युवक मूल सिंह  का आधार कार्ड नहीं होने के कारण सीटी स्कैन नहीं हो पाया और उसने दम तोड़ दिया।

घायल के तीमारदारो ने पीबीएम अस्पताल में चल रहे महाराजा सिटी स्कैन सेंटर के स्टाफ से काफी मिन्नतें की लेकिन उन्होंने आधार कार्ड की कापी के बिना सीटी स्कैन करने से इंकार कर दिया। जब तक मरीज के तीमारदारों ने मोबाइल में उसका आधार कार्ड मंगवाया तब तक गंभीर रूप से घायल मूल सिंह ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। बता दें कि मेडिकल कालेज प्रिंसिपल, पीबीएम अधीक्षक ने कुछ दिन पहले ही एक आदेश जारी कर गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया था, लेकिन महाराजा सिटी स्कैन के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गंभीर रूप से घायल मूल सिंह का अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। यदि समय रहते गंभीर रूप से घायल मूल सिंह का समय रहते सीटी स्कैन हो जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish