शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-बीकानेर में अनाथ को महिला रिश्तेदार ने चिमटे से दागा, स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत पर मामला दर्ज

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 18 August 2024

बीकानेर.

लूणकरणसर में नौ साल की बच्ची को अपनी ही बुआ द्वारा गर्म चिमटे से दागने का मामला सामने आया है। बच्ची राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती है। कल दोपहर जब वह स्कूल पहुंची तो कक्ष में नीचे बैठने पर उसकी सिसकियां निकलने लगीं, जिसे देखकर उसकी सहपाठियों और स्कूल टीचर ने उससे पूछा तो उसकी रूलाई फूट पड़ी। शिक्षिका उसे लेकर प्रधानाचार्य के पास लेकर पहुंची, जहां बच्ची ने अपने साथ हो रही बर्बरता की पूरी कहानी सुनाई।

बच्ची ने बताया कि उसके माता-पिता की कुछ अरसे पहले मौत हो चुकी है और वह अपनी महिला रिश्तेदार के साथ रहती है, जो कि आए दिन उसके साथ बेरहमी से मारपीट करती है। बच्ची के शरीर पर कई जगह दागने से हुए गहरे जख्म के कई निशान बन गए हैं। बच्ची के हालत देखकर आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस में भी मामले की शिकायत की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह ने बताया कि नौ साल की बच्ची को उसकी महिला रिश्तेदार द्वारा पिछले दो महीनों से प्रताड़ित किया जा रहा है। बच्ची के शरीर पर जगह-जगह अगरबत्ती और चिमटे से दागे जाने के निशान हैं। फिलहाल बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारियों को सुपुर्द किया गया है, जहां उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। स्कूल प्रिंसिपल सरस्वती देवी की रिपोर्ट पर आरोपी शांतिदेवी सोनी के विरुद्ध बाल शोषण के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारियों को सुपुर्द किया गया है। अपने ही रिश्तेदार द्वारा दी गई अमानवीय यातनाओं से बच्ची बेहद डरी हुई है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish