मंगलवार, 3 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान में अब तक 55% से ज्यादा बारिश, मानसून की गतिविधियों में आई कमी

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 29 August 2024

जयपुर.

प्रदेश में मानूसन की रफ्तार अगले 3 से 4 दिनों के लिए सुस्त पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 2 सितंबर से प्रदेश में फिर से मानसून सक्रिय होगा जिसके प्रभाव से उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश में बारिश नहीं होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कुछ बढ़ोतरी देखने को मिली है।

राजधानी जयपुर में  दिन का तापमान 31.5  डिग्री सेल्सियस  और रात का तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन के तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। जयपुर मौसम केंद्र ने गुरुवार सुबह तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना जताई है।

1 जून से 25 अगस्त तक 537.21 एमएम बरसात
राजस्थान में इस सीजन में अब तक 55.19 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में 15 बांध औवर फ्लो हुए हैं। इसके साथ ही राजस्थान में अब तक कुल 254 बांध पूरी तरह भर चुके हैं।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish