राजस्थान-झुंझुनूं में प्रेमिका को बुलाकर जबरदस्ती बनाए शारीरिक संबंध, ईंट से कुचलकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

Share This Post

झुंझुनूं.

रात में फोन करके मिलने बुलाने के बाद युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसे ईंट मारकर बेरहमी से मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने संदिग्ध हालत में गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। बता दें कि आरोपी हत्या करने के बाद खून से सने कपड़े पहनकर ही घूम रहा था।

झुंझुनूं के खेतड़ीनगर के गोठड़ा कस्बे से सटी बाढा की ढाणी के स्वास्थ्य केन्द्र में गांव की एक युवती की लाश बरामद की गई थी। मामले में एक युवक उस समय दरिंदा बन गया जब उसकी तथाकथित प्रेमिका ने उसकी बात नहीं मानी। उसने लड़की को कॉल करके रात के अंधेरे में गिले-शिकवे दूर करने की बात कहकर मिलने बुलाया। लड़की के वहां पहुंचने के बाद युवक ने उसे हवस का शिकार बनाया और ईंट से सिर पर वार करके बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो उसके शर्ट पर खून के धब्बे लगे हुए मिले। फिलहाल इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। अभी तो सवाल यह है कि यह प्यार एकतरफा था या फिर दोनों में प्रेम प्रसंग था। पूछताछ में लड़के का कहना है कि लड़की ने उसे इग्नोर करके बात करना बंद कर दिया था। इस पर उसे शक था कि वह किसी दूसरे लड़के से बात करती थी। युवक की ओर से जताए शक पर बात इस कदर बढ़ी कि वह प्रेमी की जगह दरिंदा बन गया और लड़की की हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी सलाखों के पीछे है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में लड़की से बलात्कार के बाद सिर पर पत्थर आदि से वार हत्या करना सामने आया। मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने खेतड़ी पंचायत समिति प्रधान मनीषा गुर्जर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रधान मनीषा गुर्जर ने इस प्रकार घटना को खौफनाक एवं दरिंदगी भरी बताते हुए कहा कि अब महिला सुरक्षा में लापरवाही एवं महिला अपराध बर्दाश्त से बाहर होते चले जा रहे हैं। ग्रामीणों के प्रदर्शन से हरकत में आई पुलिस ने दौड़ भाग शुरू कर हत्या करने वाले आरोपी को धर-दबोचा और अब उससे पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप