बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-दौसा में स्थायी वारंटी गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना में 24 साल से था फरार

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

दौसा.

दौसा जिले के मानपुर पुलिस थाना ने 24 साल पुराने दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे नौ स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई टोंक जिले में की, जहां से इन सभी वारंटियों को हिरासत में लिया गया। दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा और एडिशनल एसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि इनामी, टॉप टेन अपराधियों, स्थायी वारंटियों और गिरफ्तारी वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

मानपुर डिप्टी एसपी दीपक कुमार मीना के सुपरविजन और मानपुर थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इन वारंटियों को गिरफ्तार किया। डिप्टी एसपी दीपक मीणा ने बताया कि उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत, 24 साल पुराने दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में फरार चल रहे नौ वारंटियों को टोंक जिले से पकड़ा गया है। यह लोग अदालत की तारीखों पर लगातार अनुपस्थित चल रहे थे, जिसके चलते इन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए वारंटी
गिरफ्तार किए गए वारंटियों में शंकर लाल, सीताराम, जगदीश, नाथु, किलाणी, रामपति, गीता, रुपाली, और मनफुली शामिल हैं। ये सभी बंजारा समुदाय के हैं और टोंक जिले के रायदमोदर पुरा थाना दतबास स्थित ढाणी धूनी तन से संबंधित हैं। 24 साल से फरार चल रहे इन वारंटियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish