मंगलवार, 3 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान के सीएम करेंगे उद्योगपतियों से मुलाकात, ‘राइजिंग राजस्थान’ का मुंबई में पहला रोड शो आज

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 30 August 2024

जयपुर.

प्रदेश में इसी साल 9, 10 और 11 दिसंबर को राजधानी जयपुर में होने जा रही 'राइजिंग राजस्थान' ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 को प्रमोट करने के लिए आज मुंबई में राजस्थान सरकार का रोड शो होने जा रहा है। इसमें सीएम भजनलाल शर्मा तथा प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में निवेश संबंधी कई समझौता ज्ञापनों (MOU) पर हस्ताक्षर, राइजिंग राजस्थान वेबसाइट का शुभारंभ और उद्योग जगत के कई दिग्गजों और बड़ी हस्तियों से मुख्यमंत्री की आमने-सामने की चर्चाएं भी होंगी।

इसके लिए राजस्थान सरकार ने कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) को अपना पार्टनर बनाया है। देश के अलावा राज्य सरकार विदेशों में भी इस इनवेस्टमेंट समिट के रोड शो करेगी। इसमें अगले दो महीनों में देश में मुंबई के अलावा, दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई जैसे बड़े शहर कवर किए जाएंगे। इसके बाद विदेशों में कोरिया, सिंगापुर, यूएई, सऊदी अरब, जर्मनी, सिंगापुर और जापान जैसे देशों में भी रोड शो होंगे। इसके लिए राजस्थान सरकार के अधिकारियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल इन जगहों की यात्रा करेगा। इनमें से कुछ देशों में होने वाले रोड शो में सीएम भी शामिल होंगे।

निवेशकों को बातचीत के लिए प्री-समिट
रोड शो के अलावा राजस्थान सरकार राज्य के विभिन्न शहरों में कई रीजनल समिट और सेक्टोरल प्री-समिट भी आयोजित करेगी, जिसका उद्देश्य राज्य के मौजूदा उद्योगों, उद्यमियों और नए निवेशकों के साथ बातचीत करना है। इसका आयोजन अक्टूबर और नवंबर के महीनों में किया जाएगा और इसके अंतर्गत पर्यटन, शहरी विकास, आईटी और आईटीईएस, उद्योग, कृषि, खान और पेट्रोलियम, ऊर्जा, चिकित्सा और स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish