राजस्थान-भरतपुर में मंत्री कर्नल राठौड़ ने की घोषणा, 10 साल तक के बच्चों को देंगे ओलंपिक खेलों की खास ट्रेनिंग

Share This Post

भरतपुर.

विश्व में ओलंपिक खेलों का विशेष महत्व है और इसी को लेकर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आगामी 2036 ओलंपिक खेलों के लिए राजस्थान में 10 साल तक के बच्चों का चयन कर उन्हें खास ट्रेनिंग देने की बात कही है और उम्मीद जताई है कि 2036 के ओलंपिक खेलों तक ये अच्छे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन सकें और भारत की झोली में सबसे अधिक पदक डालें।

कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 78वें स्वतंत्रता दिवस जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमें 2036 के ओलंपिक तक ऐसी तैयारी करनी है कि भारत नंबर 1 पर आए। इसके लिए राजस्थान की तरफ से हम 10 साल के एक हजार बच्चों का चयन कर उन्हें खास ट्रेनिंग देंगे। मुझे यकीन है अगले 12 साल में वे अंतर्राष्ट्रीय लेवल के सबसे अच्छे खिलाड़ी होंगे। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल विभाग में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ एथेंस 2004 ओलंपिक खेलों में पुरुषों की डबल-ट्रैप स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने देश के लिए पहला व्यक्तिगत ओलंपिक रजत पदक जीत चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप