शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-भरतपुर में ऊफनती नदियों में डूबने से 15 दिनों में 10 मौतें, प्रशासन की चेतावनी दिख रही बेअसर

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 21 August 2024

भरतपुर.

भरतपुर में पिछले दिनों हुई भारी मानसूनी बारिश के बाद जिले के नदी-नालों में भरपूर पानी आ जाने से प्रशासन की चेतावनी के बाद भी आसपास के ग्रामीण नदी-नालों में नहा रहे हैं। गौरतलब है कि जिले में गंभीर और बाण गंगा नदी में नहाते समय पिछले दिनों तीन हादसे हो चुके हैं, जिनमें 10 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे बहते हुए पानी में नहा रहे हैं। वायरल वीडियो भरतपुर जिले के खरेरा गांव का है।

जानकारी के अनुसार करौली के पांचना बांध से छोड़ा गया गंभीर नदी का पानी अजान बांध में पहुंच गया है, जिसके चलते पानी आसपास के गांवों को भरतपुर से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग से ऊपर होकर निकल रहा है और आसपास के खेतों में भी पानी जमा हो गया है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस पर पानी से लबालब बांध में बड़ी संख्या में ग्रामीण नहा रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिले में बीते 15 दिनों में हुए तीन हादसों में हुई 10 जनों की मौत के बाद प्रशासन की चेतावनी को भी ग्रामीणों ने नजरअंदाज कर दिया है। ज्ञात रहे कि 5 अगस्त को गांव खिरकवास में नहाते समय गंभीर नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हुई थी, उसके बाद श्रीनगर में बाण गंगा में नहाते समय सात युवकों की तो रक्षाबंधन के दिन गंभीर नदी में नहाते वक्त डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish