शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-अजमेर में जिला त्योहार कमेटी की बैठक, एसपी ने विशेष निगरानी के दिए निर्देश

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

अजमेर.

त्योहारों के मद्देनजर जिला पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद नजर आ रही है। त्योहार के समय शहर में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पुलिस लाईन अजमेर स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में जिला अजमेर के जिला स्तरीय सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों के साथ आने वाले दिनों में त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर सभी सदस्यों को सुझाव दिए गए हैं।

बैठक में उपस्थित सदस्यों के साथ आने वाले दिनों में त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था, शहर की यातायात व्यवस्था तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एससी/एसटी वर्ग के आरक्षण को उपवर्ग में विभाजित करने संबंधी पारित निर्णय के परिप्रेक्ष्य में भविष्य में उत्पन्न होने वाली कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही इस संबंध में सदस्यों को अप्रिय घटना को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने हेतु आग्रह किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों से प्राप्त सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। एसपी बिश्नोई ने बताया कि आगामी त्योहारों को लेकर शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर सभी सदस्यों को सुझाव दिए गए हैं।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish